उत्तराखंड: पिकअप वाहन पर पहाड़ी से गिरा भारी भरकम बोल्डर, मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड में बारिश से अक्सर पहाड़ों में भूस्खलन के चलते हादसे की खबरें आती रहती हैं। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के बलूटी गांव के पास बोल्डर गिरने से हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि एक पिकअप वाहन हल्द्वानी मंडी जा रहा था। इसी दौरान बलूटी गांव के पास पिकअप वाहन पर अचानक बोल्डर गिर गया। हादसे में पिकअप में सवार शख्स घायल हो गया। हादसे के बाद मौके लोग पहुंच गए। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात ये है कि घायल को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। प्राथमिक इलाके के बाद अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई।

वाहन मालिक ने बताया कि वाहन पर काफी भारी भरकम बोल्डर गिरा है। इससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से पहाड़ी से बोल्डर गिरा है। पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से इन इलाकों में आए दिन भूस्खलन और नदी-नालों से लोगों की जान को खतरा बना रहता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.