ऋषिकेश: महिला समेत 4 लोगों पर गुलदार का हमला, काबू करने में छूटे वन विभाग के पसीने, दहशत में लोग!

उत्तराखंड में गुलदार का आतंक जारी है। हाल ही में एक गुलदार ऋषिकेश में आ धमका। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक इस गुलदार ने एक महिला समेत 4 लोगों पर हमला किया। जिसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाया गया। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिर कार गुलदार को पकड़ा गया। आपको बता दें ये घटना आईडीपीएल क्षेत्र में लवली स्टोर के पास की है। जहां अचानक एक गुलदार आ गया।

गुलदार को देख दुकानदारों समेत स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते गुलदार ने सड़क से गुजर रहे दो बच्चों पर झपट्टा मारकर उन्हें लहुलूहान कर दिया। इस हो-हल्ले के बीच गुलदार एक घर में घुस गया। यहां किचन में खाना बना रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया।

सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय और ऋषिकेश एम्स भर्ती किया गया है। जैसे तैसे सहमें लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के टीम को दी। मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को ट्रैंकुलाइज किया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.