उत्तरकाशी के गोविंद वन्य जीव विहार में स्नो लेपर्ड की तलाश! यहां होने के मिले हैं पुख्ता सबूत

उत्तराखंड के अलग-अलग राष्ट्रीय पार्कों में उच्च हिमालयी क्षेत्रों के सबसे दुर्लभ वन्य जीव स्नो लेपर्ड की गिनती जारी है।

उत्तरकाशी के गोविंद वन्य जीव विहार में भी स्नो लेपर्ड की गिनती के लिए तीन रेंज में टीमों ने रेकी की। वन विभाग टीम को गोविंद वन्य जीव विहार में स्नो लेपर्ड होने के पुख्ता सबूत के साथ पगमार्क मिले हैं। दूसरी बार वन्य जीव विहार क्षेत्र में स्नो लेपर्ड होने के साक्ष्य मिले हैं।

गोविंद वन्य जीव विहार के उप निदेशक कोमल सिंह के मुताबिक, स्नो लेपर्ड की गणना के तहत वन विभाग की टीमों ने रूपिन समेत सूपिन और सांकरी रेंज में रेकी की है। इसके तहत विहार के ऊंचाई वाले इलाकों में स्नो लेपर्ड के मल और पगमार्क मिले हैं। मल की जांच के लिए भारतीय वन्य जीव संस्थान को भेजा गया है। पगमार्क की फोटो को सरंक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि ये पहले चरण की गणना है। आगे कैमरे लगाकर स्नो लेपर्ड की गणना होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.