टिहरी गढ़वाल के जाखणीधार ब्लॉक के एक गांव में एक शख्स को महिला के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोप है कि व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने के बाद उसेक जेवरात पर भी हाथ साफ कर दिया। ये मामला 24 अक्तूबर की शाम का बताया जा रहा है। आरोपी शादी समारोह के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर महिला को उठाकर खेत में ले गया। खेत में उसने महिला के साथ छेड़खानी की। इसके बाद जेवरात छीनकर फरार हो गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को इस बारे में किसी नहीं बताने के लिए कहा। साथ ही ये धमकी भी दी थी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वो महिला को जान से मार देगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छेड़छाड़ का आरोपी गांव में ही दुकान चलाता है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.