मसूरी में कार और स्कूटी की भीषण टक्कर, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

देहरादून-मसूरी रोड पर कोलूखेत के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई है।

हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल ने बताया कि कोलूखेत के पास एक कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें कार और स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में घायल चार लोगों को प्राथमिक इलाज के दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि चार लोगों को चोटें आई थीं, जिन्हे प्राथमिक इलाज के बाद दून अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

इससे पहले बुधवार को भी मसूरी से सड़क हादसा हुआ था। मसूरी में बासा घाट के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल थे। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.