उत्तराखंड: दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए खुला जागेश्वर धाम, लेकिन इन नियमों का करना होगा पालन

अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर को देशभर के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुछ गाइडलाइंस बनाई गई हैं।

गाइडलाइंस के मुताबिक, दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को पहचान पत्र के साथ ही अपनी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी। रिपोर्ट के आधार पर बाहरी श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। गाइगलाइंस के अनुसार, कोरोना रिपोर्ट 96 घंटे से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए।

मंदिर समिति के अध्यक्ष और जिला अधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि अनलॉक 4.0 को लेकर गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार, मंदिर समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में जागेश्वर मंदिर समूह को चारधाम की तर्ज पर पूरे देश के श्रद्धालुओं के लिए खोलने का फैसला लिया गया है।

जागेश्वर मंदिर के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि मंदिर समूह के अंतर्गत होने वाली पूजा पहले ही की तरह ऑनलाइन कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की पूजा और ऑनलाइन दर्शन के लिए रसीद को जरूरी करार दिया गया है। ऑनलाइन पूजा में भी मंदिरों के गर्भगृह में सिर्फ संकल्प पूजा और आरती की इजाजत होगी। इसके साथ ही मंदिर दर्शन के लिए पास को जरूरी कर दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.