उत्तरकाशी में हादसे से शोक की लहर! टावर गिरने से एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

उत्तरकाशी के वन प्रभाग के कैंपस में टावर गिरने से हादसा हो गया है। टावर गिरने से प्राइवेट कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई है। वहीं, दूसरा अस्पताल में भर्ती है।

टावर गिरने के बाद कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से दोनों घायल कर्मचारियों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं, दूसरे घयाल कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

नगर कोतवाल महादेव उनियाल के मुताबिक, वन विभाग के कोट बंगला स्थित कार्यालय में एक निजी कंपनी के 4 कर्मचारी वायरलेस रिपीटर को बदलने के लिए आए थे। दो कर्मचारी टावर पर रिपीटर बदलने के लिए चढ़े। इसी दौरान अचानक करीब 50 फीट ऊंचा टावर अचानक गिर गया। हादसे में दोनों कर्मचारी घायल हो गए। गनीमत रही कि उस समय कोई अन्य कर्मचारी और अधिकारी वहां पर मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

कोतवाल ने बताया कि घटना में घायल राजू और गौरव को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में राजू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के बाद शव निजी कंपनी के कर्मचारियों को सौंप दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

7 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.