फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। हर बढ़ते दिन के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।
चीनी वायरस से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। कोरोना से एक 82 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। दरअसल सोमवार को बुजुर्ग को पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में बुजुर्ग की की कोरोना जांच भी हुई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालत गंभीर होने पर उन्हें देर रात हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर किया गया। बुजुर्ग को सेंटर पर ले ही जाया जा रहा था कि रास्ते में काफलीगैर के पास उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना को प्रशासन को दी गई। जिसके बाद कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। आपको बता दे कि जिले में अब तक कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले दो लोगों में से एक की एसटीएच हल्द्वानी और दूसरे की की मेडिसिटी रुद्रपुर में मौत हो चुकी हैं।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.