उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से फरार तीन कोरोना कैदियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक सितारगंज जेल में सजायाफ्ता तीन कोरोना संक्रमित कैदी रुद्रपुर जिला अस्पताल कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड से 25 सितंबर को फरार हो गए थे।
कैदियों की फरार होने की सूचना के बाद पुलिस मुस्तैद हो गई है। जिसके बाद इन कैदियों को पकड़ने के लिए एक टीम का भी गठन किया था। काफी मेहनत के बाद बुधवार को पुलिस को सफलता मिली और एक कैदी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए कैदी से बाकी दो फरार कैदियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें, मेडिकल कालेज रुद्रपुर से बीते शुक्रवार को कोविड-19 अस्पताल से तीन कैदी फरार हो गए थे। जानकारी के मुताबिक तीनों सेंट्रल जेल सितारगंज में बंद थे। कैदी के फरार होने के बाद से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा गया था। कोरोना पॉजिटव होने के कारण तीनों को कोविड अस्पताल भर्ती कराया गया था।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.