उत्तराखंड की राजधानी से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है। जहां पत्नी को छड़ने जा रहे पति की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक ये हादसा उस समय हुआ जब एक व्यक्ति पत्नी को कारगी चौक छोड़ने जा रहा था, इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल कार के खुले दरवाजे से टकरा गई। हादसे में पति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी बुरी तरह घायल बताई जा रही है।
एसएसओ भुवन चंद पुजारी ने बताया कि ये घटना दो नवंबर की है जब सुधीर धीमान निवासी बंजारावाला अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल से कारगी चौक छोड़ने जा रहे थे। तभी अचानक आधे रास्ते में अशोक की दुकान के सामने एक कार चालक ने गलत तरीके से रोड किनारे वाहन पार्क किया हुआ था।
कार का दरवाजा लापरवाही से अचानक खोल दिया जिससे मोटरसाइकिल तेज से गाड़ी के दरवाजे से टकरा गई। हादसे में सुधीर धीमान और उनकी पत्नी घायल हो गए। सुधीर कुमार को बहोशी की हालत में उन्हें श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.