उत्तराखंड के टिहरी झील में बुधवार को हुए वाहन हादसे में लापता दो लोगों में से सर्च टीम को एक शव मिल गया है। अब तक कुल 3 शव बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि जिस शख्स का शव मिला है वो चालक था। भागीरथीपुरम-जीरोब्रिज मार्ग क्रमांक तीन से बरामद कर लिया गया है। जबकि अभिषेक रावत (25) पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी ग्राम मौली का पता नहीं चल सका। जिसकी तलाश अभी भी जारी है।
आपको बता दें कि 29 सितंबर की रात लगभग दो बजे बुलेरो सड़क पर पैराफीट तोड़ते हुए झील में गिर गई थी। जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग की रहने वाली लड़की अपनी शादी की खरीददारी करके अपने भाइयों के साथ गांव लौट रही थी। देहरादून से वाया टिहरी होते हुए रुद्रप्रयाग जा रही एक मैक्स बुधवार तड़के करीब तीन बजे टिहरी बांध की झील में समा गई थी।
दुर्घटना का पता चलने के बाद गुरुवार सुबह शुरू किए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान एक युवती और एक युवक के शव बरामद किए गए थे। झील में डूबे वाहन को कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से बाहर निकाला गया। अब तक इस हादसे के बाद तीन शव बरामद कर लिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.