पौड़ी: कोरोना के बढ़ते कहर के बीच जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी ने कोविड अस्पतालों का लिया जायजा

जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी श्रीनगर में कोविड सेंटरों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हाईकोर्ट के निर्देश पर ये कमेटी गठित की गई है।

इस कमेटी ने श्रीनगर में कोरोना अस्पताल श्रीकोट और कोविड केयर सेंटर डोभ श्रीकोट में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही कोरोना संक्रमितों से वीडियो कॉल के जरिए बात की। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि कोविड अस्पताल में 25 और कोविड केयर सेंटर डोभ श्रीकोट में 14 संक्रमित भर्ती हैं।

कमेटी के सदस्यों ने कोविड सेंटरों के व्यवस्थापकों से जानकारी लेने के बाद संक्रमितों के खाने-पीने की व्यवस्था का भी जायजा लिया। कोविड अस्पताल श्रीकोट में खाने के पैकेट में प्लास्टिक प्रयोग करने पर प्राधिकरण की सचिव ने नाराजगी जताई। प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी। साथ ही साफ-सफाई में सुधार लाने को कहा।

निरीक्षण करने गई टीम के मुताबिक, अस्पताल में 60 और आईसीयू में कुल 8 बेड हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सबसे पुराना मरीज 9 दिन पहले भर्ती हुआ था। यहां पीपीपी किट भी पर्याप्त मात्रा में हैं। जनरेटर की भी व्यवस्था है। यहां के अस्पताल में मरीजों को हर दिन मीनू बदलकर तीन टाइम खाना दिया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.