पहाड़ों में नशे की तस्करी चरम पर है। जिसके खिलाफ पुलिस द्वारा भी समय समय पर अभियान चलाया जाता है।
ऐसा ही कुछ अभियान नैनीताल पुलिस ने जिले के रामनगर में चलाया। जानकारी के मुताबिक शहर के पुछड़ी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने 19 किलो 135 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
आपको बता दें, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को ये सफलता चेकिंग अभियान के दौरान मिली।
दरअसल, रामनगर कोतवाल के निर्देश पर वरिष्ठ निरीक्षक जयपाल चौहान के दिशा निर्देशन में रामनगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अनिल आर्य एवं संबंधित रामनगर पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया।
एसएसआई जयपाल चौहान ने बताया कि आज चेकिंग के दौरान पुछड़ी के प्रताप सिंह के घर के पास से जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस ने एक व्यक्ति पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ की। पुलिस ने उस शख्स को 19 किलो 135 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.