पौड़ी: ठंड से ठिठुरे लोग, डीएम ने शीतलहर से बचाव के लिए अलाव जलाने के दिए निर्देश

पौड़ी गढ़वाल में जिला प्रशासन ने शीतलहरी के प्रकोप से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने और असहाय लोगों को ठंड से बचाने के वास्ते संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शीतलहरी के दौरान निराश्रित और असहाय और गृहविहीन व्यक्तियों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाने तथा निशुल्क कम्बल वितरण किये जाने के निर्देश के साथ प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप पर कार्य प्रगति की रिपोर्ट आपदा प्रबंधन कार्यालय के मेल पर भेजना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

जिला अधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, अधिशासी अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देशित किया है कि सार्वजनिक स्थानों में अलाव की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने ये भी कहा कि सार्वजनिक स्थान जैसे धर्मशाला, रैनबसेरा, मुसाफिर खाना, पड़ाव, सराय, चैराह, रेल एवं बस स्टेशनों आदि जगहों में अलाव जलाने सुनिश्चित करेंगे।

उन्होने जिले में निराश्रित एवं असहाय/गृहविहीन व्यक्तियों को शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिये निशुल्क कंबल वितरण करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही अलाव जलाने की व्यवस्था, निशुल्क कंबल वितरण एवं रात्रि में रैनबसेरा आदि जगहों पर रह रहे व्यक्तियों की सूचना निर्धारित प्रारूप प्रतिदिन 11 बजे तक ईमेल आईडी पर भेजने के भी निर्देश दिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.