श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में कोरोना पीड़ित महिल की मौत के बाद उसके कुंडल और चेन चोरी होने के मामले की जांच के लिए जांच कमेटी का गठन किया गया है।
मेडिकल कॉलेज ने 6 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। पौड़ी डीएम के आदेश के बाद जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। श्रीनगर नगरपालिका के सभासद विभोर बहुगुणा ने बताया कि उनकी मां कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। उन्हें बेस अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में 9 सितंबर को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 21 सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। विभोर बहुगुणा का आरोप है कि किसी कर्मचारी ने उनकी मां के कान से कुंडल और सोने की चेन चोरी की है।
घटना के बाद से हर कोई दंग था। लोग ये समझ नहीं पा रहे थी कि आखिर कैसे कोई शव से कुंडल और चेन चोरी कर सकता है। शर्मसार करने देने वाला ये मामला सामने आने के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा था। मामला प्रकाश में आने के बाद सीडीओ ने कहा था कि पूरे मामले की जांच के आदेश मेडिकल कॉलेज के प्रशासन को दिए गए हैं। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.