चमोली दौरे पर पहुंचे PCC चीफ प्रीतम सिंह ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बुधवार को चमोली दौरे पर रहे। गोपेश्वर पहुंचने पर पीसीसी चीफ का जोरदार स्वागत किया गया।

प्रीतम सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में सरकार ने किसानों के ऋण माफ का वादा किया था। जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान विरोधी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी कानून बनाया है, जिसका कांग्रेस पूरी तरह से विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा बेरोजगार हैं। महंगाई से लोग परेशान हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता को उचित सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि कार्यकर्ता जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं। इसके अलावा उन्होंने जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में आयोजित कांग्रेस कमेटी की बैठक में में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते गांव लौटे प्रवासियों के लिए रोजगार की कोई नीति नहीं बन बाई है, जिससे प्रवासियों को फिर पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.