नैनीताल: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की झुलसकर मौत, परिजनों ने रोड पर शव रखकर किया प्रदर्शन

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हाईटेंशन की चपेट में आने से कमल की मौत हो गई थी, अब लोगों ने कमल की मौत का जिम्मेदार बिजली विभाग को बताया है।

शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और अन्य लोगों ने नैनीताल रोड पर हाइडिल गेट के पास शव रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारी के समझाने के बाद परिवार शव लेकर घर गए।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि बिजली विभाग की वजह से एक गरीब व्यक्ति की मौत हो गई। शहर में जगह-जगह बिजली के तार झूल रहे हैं, लेकिन विभाग इनकी सुध नहीं ले रहा है। मुख्य मार्गों पर सबसे ज्यादा स्थिति खराब है।

लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कमल रावत की मौत के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई, उसकी पत्नी को नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग की है। आपको बता दें, शुक्रवार सुबह हाइटेंशन तार के चपेट में आने एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

आपको बता दें, हल्द्वानी में ड्यूटी पर जा रहे युवक पर 1100 केवी का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। दर्दनाक हादसे में जलकर युवक की मौत हो गई। मामला आज सुबह नौ बजे का है। बताया जा रहा है कि बिजली का तार कई दिनों से झूल रहा था।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.