पिथौरागढ़ में बेरीनाग के गंगोलीहाट क्षेत्र में कोरोना बम फटा है। पांच स्कूली बच्चे, दो शिक्षक समेत 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कार्की के मुताबिक, जीआईसी चौरपाल में 4 बच्चे और कन्या जूनियर हाईस्कूल तामानौली में एक छात्रा समेत दो शिक्षिका पॉजिटिव पाई गईं। वहीं, 8 लोग गंगोलीहाट इलाके में संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को कोविड सेंटर चौकोड़ी भेजा गया है। वहीं, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। साथ ही स्कूल को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है।
पिथौरागढ़ के एक बारातघर के 7 कर्मचारियों के कोरोना पाए जाने के बाद प्रशासन ने सख्ती बरती है। प्रशासन ने शहर के सभी बारात घरों को निर्देश देते हुए कोरोना की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। सभी बारात घरों में नियमित सैनिटाइजेशन और टेंप्रेचर लेने के साथ ही कोरोना की रेंडम सैंपलिंग करने को कहा गया है.
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.