पिथौरागढ़ पुलिस हिरासत से फरार कोरोना संक्रमित को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पिथौरागढ़ पुलिस के मुताबिक, पिथौरागढ़ कोतवाली में भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 224 के तहत दर्ज और धारा 323, 324, 506 और 307 के तहत गंगोलीहाट थाना के लॉकअप में बंद आरोपी गौरव उप्रेती को कोरोना संक्रमण के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की देर रात को वो बाथरूम की खिड़की तोड़कर पुलिस हिरासत से 1.40 बजे फरार हो गया।
इस घटना के बाद पुलिस में खलबली मच गई। एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने आरोपी को पकड़ने के लिये टीमों का गठन किया। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को आज पिथौरागढ़ के जगदंबा कालोनी स्थित स्टेडियम के पास से गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि वह पैदल फरार होने की फिराक में था। आरोपी के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद जानबूझकर पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में उसके खिलाफ अपराध की धाराओं में बढ़ोतरी की गयी है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.