पिथौरागढ़: गिरफ्त में नशे का सौदागर, अवैध शराब के साथ पंजाजड़ी भी बरामद

पिथौरागढ़ में पुलिस ने चार किलोग्राम से ज्यादा पंजाजड़ी (हत्थाजड़ी) और पांच लीटर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी तस्कर को अस्कोट पुलिस ने जग्यूड़ा बैंड से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि अस्कोट पुलिस की ओर से मादक द्रव्यों की तस्करी के खिलाफ जग्यूड़ा बैंड पर आज सुबह अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने जौलजीबी की ओर से आ रहे वाहन को रोका और उसकी जांच की तो उसमें से 4.64 किलोग्राम पंजाजड़ी (हत्थाजड़ी) और पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

वाहन सवार नारायण सिंह उर्फ नरेन्द्र सिंह धामी निवासी बस्तिया टनकपुर (चंपावत) हाल निवासी ग्राम किमखोला, जौलजीबी, पिथौरागढ़ को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पता लगाने में जुटी है कि वह दोनों मादक द्रव्यों को कहां से लेकर आया और तस्करी कर कहां ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ अस्कोट थाना में आबकारी अधिनियम के अलावा भारतीय वन्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.