पिथौरागढ़ के बेरीनाग के तहसील मुख्यालय के पास जाखरावत गांव में एक गुलदार ने कुत्ते को निवाला बना लिया।
ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार कलवट के अंदर छुप गया। लोगों के हंगामे के बाद भी गुलदार बाहर नहीं निकला। इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने कलवट के बाहर से पत्थर फेंककर गुलदार को कलवट के अंदर ही कैद कर दिया। इसके बाद लोगों ने वन विभाग को गुलदार के बारे में सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद चंदा महरा ने डिप्टी रेंजर एचसी सती के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डिप्टी रेंजर एचसी सती ने बताया कि कलवट के अंदर गुलदार के होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणें की सूचना पर विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। आगर गुलदार होगा तो उसको पिंजरे में कैद कर लिया जाएगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.