पिथौरागढ़ के ऊंचे इलाकों में समय से राशन नही पहुंचाने पर कुमाऊं कमिश्नर एएस ह्यांकी ने नाराजगी जताई है।
जनपद के दौरे पर आए कुमाऊं कमिश्नर ने इस बारे में खाद्य विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकारा। उन्होनें कहा की उच्च हिमालयी इलाकों में कई गांवों के ग्रामीण जाड़ों में माइग्रेशन करते हैं, जबकि कुछ लोग गांवों में भी रहते हैं। उन्हें समय से राशन दिया जाना बेहद जरूरी है। कुमाऊं कमिश्नर ने सर्दियों में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तीन महीने का खाद्यान्न भेजने के निर्देश दिए।
कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले इलाकों के कई गांवों का संपर्क देश और दुनिया से कट जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में उनको खाद्यान्न के संकट से न गुजरना पड़े इसके लिए वहां पहले ही तीन महीने का राशन पहुंचा दिया जाना चाहिए।
उच्च हिमालयी इलाकों में रहने वाले लोग बर्फबारी के दौरान निचले इलाकों का रुख करते है। लेकिन लोग ऐसे भी हैं जो बर्फबारी के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में ही रहते हैं। बर्फबारी के दौरान मार्ग बंद होने से ऐसे लोगों पर खाद्यान्न संकट बढ़ जाता है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.