Blog

केंद्र ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम का जताया आभार

केंद्र सरकार ने नमामि गंगे के तहत उत्तराखंड सरकार को बड़ी सौगात दी है।

जल शक्ति मंत्रालय के नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत चोरपानी, मुनि की रेती में स्लज मैनेजमेंट प्लांट परियोजना के लिए 8 करोड़ 67 लाख रुपये की प्रशासनिक और व्यय की स्वीकृति के साथ ही उत्तराखंड वन विभाग को ‘फोरेस्ट्री इनटरवेंशन फॉर गंगा’ के लिए 39 करोड़ 95 लाख 58 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसके लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम मोदी और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार जताया है। उन्होंने ट्विट पर लिखा, ”नरेंद्र मोदी और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का हार्दिक अभिनंदन”।

आपको बता दें कि ये पूरी तरह से केंद्र की योजना है। इस संबंध में ये साफ किया गया है कि स्वीकृति की तारीख से चार महीने के अंदर परियोजना अवार्ड कर दी जानी होगी। जबकि अवार्ड किए जाने के बाद 6 माह में इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तराखंड पेयजल निगम इसकी कार्यदायी संस्था होगी।

इसके साथ ही जल शक्ति मंत्रालय के नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा द्वारा उत्तराखंड के वन विभाग को ‘फोरेस्ट्री इनटरवेंशन फॉर गंगा’ के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2020-21 के लिए 39 करोड़ 95 लाख 58 हजार रुपये की प्रशासनिक और व्यय की स्वीकृति प्रदान की है। इसका मकसद स्वच्छ गंगा में योगदान करना है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.