फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में नशीली पदार्थों की तस्करी चरम पर है। पुलिस द्वारा इसे रोकने के लिए अभियान भी चलाया जाता है।
इसी कड़ी में हल्द्वानी शहर के लालकुआं कोतवाली पुलिस ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नशे के कारोबार करने वाले दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन सौ नशीले इंजेक्शन भी बरामद किये हैं। जिसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय बृजलाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बिन्दुखत्ता पुलिस चौकी अंतर्गत दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई।
पुलिस के मुताबिक इस दौरान उनके पास से दो अलग-अलग बैग में 150-150 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के डिब्बे बरामद किए गए। पूछताछ में युवकों ने बताया कि प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन को बहेड़ी से ला रहे हैं और लाल कुआं में सप्लाई दी जानी थी।
लेकिन जब पुलिस ने कागज दिखाने की बात कही तो वो घबरा गए, वहीं पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कबूला। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.