दहेज में नहीं मिली कार तो पति ने बनाया पत्नी की हत्या का प्लान? खाने में जहर देकर मार डाला! परिजनों का दावा

हरिद्वार के लक्सर में महिला को प्रताड़ित करने और जहर देकर मारने के मामले में सुल्तानपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी फरार चल रहा है। बताया जा रहा हैकि नसीरपुर कला गांव निवासी नजीम पुत्र तमकीन ने पुलिस को एक तहरीर में कहा है कि उसकी बहन शबनम की शादी छह महीने पहले निहंदपुर गांव निवासी समीर पुत्र ताहिर से हुई थी।

आरोप है कि समीर उनकी बहन शबनम को कम दहेज लाने का ताना देता था। इसके अलावा वो कार की भी मांग कर रहा था। कार नहीं देने पर उनसे शबनम को तलाक देने की धमकी दी थी। शिकायत में आगे कहा गया है कि बीती 12 अक्टूबर को उसकी बहन की आरोग्य हॉस्पिटल पुहाना में भर्ती होने की खबर आई थी। उसी दिन शाम के समय उसकी मौत हो गयी।

परिजनों का आरोप है कि पति ने उसके खाने में जहर मिलाकर मार डाला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भी तब से फरार चल रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.