उत्तराखंड: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी, पौड़ी के कंडोलिया पार्क में योगा कार्यक्रम शुरू

आगामी 21 जून को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। उत्तराखंड में 6 दिन पहले ही योगाभ्यास कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई है।

बुधवार से पौड़ी में योग अभ्यास कार्यक्रम शुरू हो गया है। पौड़ी स्थित कंडोलिया पार्क में आज, बुधवार से योगा कार्यक्रम शुरू हो गया। 21 जून तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह कार्यक्रम का जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने शुभारंभ किया। इसके लिए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर दी गई थी।

सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक स्तर पर मनाए जा रहा है। इसी को देखते हुए आज, बुधवार से सप्ताह भर तक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जिला आयुर्वेदिक विभाग के योग शिविर के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. राकेश सेमवाल ने बताया कि जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदण्डे बुधवार सुबह 7 बजे पौड़ी के कंडोलिया पार्क में योग सप्ताह का शुभारंभ किया। जबकि 16 जून से 21 जून तक योगाभ्यास कार्यक्रम कंडोलिया के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रमेश प्रसाद नौटियाल ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय योगा कार्यक्रम परमार्थ निकेतन में आयोजित होगा। 20 जून को सुबह 7 बजे पौड़ी में रन फोर योगा कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

7 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

7 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

7 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.