फोटो: सोशल मीडिया
आगामी 21 जून को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। देवभूमि उत्तराखंड में छह दिन पहले ही योगाभ्यास कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई है।
बुधवार से चमोली में योग अभ्यास कार्यक्रम शुरू हो गया है। चमोली में 15 से 21 जून तक सुबह 7 से आठ बजे तक योगाभ्यास किया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एसके रतूडी ने बताया कि 15 से 20 जून तक स्पोटर्स स्टेडियम गोपेश्वर में सुबह सात से आठ बजे तक कामन योगा प्रोटोकाल के अभ्यास सत्र का आयोजन किया जाएगा।
20 जून को सुबह 7 बजे स्पोर्टस स्टेडियम गोपेश्वर से ‘रन फार योगा’ का आयोजन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिले में पांच स्थानों पर योग शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें नन्दप्रयाग (गंगाघाट), कर्णप्रयाग में कर्णमंदिर परिसर, जीआईसी गैरसैंण तथा औली शामिल हैं।
उन्होंने समस्त जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों व कर्मचारी से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक सप्ताह तक चलने वाले योग कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.