राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर डिवीजन को लेकर पीडब्लूडी की ओर से एक राहत भरी खबर सामने आई है।
पीडब्लूडी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर डिवीजन आठ अक्तूबर से पूर्व तोताघाटी में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे खुल जाएगा। विभाग के अनुसार, अब मात्र 15 मीटर पैच ही कटिंग के लिए शेष बचा हुआ है। जिसकी कटिंग जल्दी हो जाएगी।
आपको बता दें, बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाला-सकनीधार के मध्य तोताघाटी पैच पिछले छह महीने से परेशानी का सबब बना हुआ है। यहां पहाड़ काटने के लिए पीडब्लूडी तीन बार यातायात बंदी कर चुका है। वर्तमान में पीडब्लूडी ने 9 सितंबर से 8 अक्तूबर तक के लिए यातायात बंदी की हुई है।
इसके चलते ऋषिकेश से श्रीनगर के बीच वाहनों की आवाजाही मलेथा-पीपलडाली-चंबा-नरेंद्रनगर रूट से हो रही है। पीडब्लूडी के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि कटिंग के दौरान चट्टान टूटने और मानसून में बारिश से सड़क के पुस्ते ढह गए थे। खतरे को देखते हुए रूट डायवर्ट करना पड़ा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.