फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में राज्य के चमोली जिले से दुखद खबर सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी बॉर्डर रोड पर एक यूटिलिटी वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि अस्पताल पहुंचते ही एक घायल की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन एक घायल युवक ने सीएचसी जोशीमठ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। खबरों की मानें तो ये हादसा रात करीब साढ़े 7 बजे जोशीमठ-मलारी मोटरमार्ग पर हुआ। जहां एक यूटिलिटी वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
उधर, जोशीमठ कोतवाली के प्रभारी जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के चलते वह अपना नाम पता बताने में सक्षम नहीं है। हालांकि, घायल के बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि वह जोशीमठ विकासखंड के ही पगनो गांव का निवासी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.