रुड़की: चेकिंग के दौरान एसपी साहब को ही पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया, कहा- दिखाओ कागजात!

रुड़की में ड्यूटी पर तैनात सीपीयू कर्मियों ने सिविल ड्रेस में कार में जा रहे एसपी देहात को ही पकड़ लिया और उनके कागजात चेक करने लगे।

गणेशपुर पुल चेकिंग के दौरान सीपीयू कर्मियों ने उनसे ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी की आरसी मांगी। एसपी देहात ने कागजात पुलिस कर्मियों को दिखा दिए। इसी दौरान एक सीपीयू कर्मी ने एसपी को पहचान लिया और सैल्यूट किया। इस दौरान दूसरे कर्मी डर गया कि पता नहीं एसपी साहब क्या करेंगे। लेकिन एसपी देहात ने सीपीयू कर्मियों की सतर्कता पर खुशी जाहिर की और उनकी पीठ थपथपाई। दरअसल एसपी देहात प्लनिंग के तहत रात को अपनी बेटी के साथ कार में राउंडअप पर सिविल ड्रेस में निकले थे। वह ये जानना चाह रहे थे कि सीपीयू कर्मी ठीक से ड्यूटी निभा रहे हैं या नहीं?

कोरोना काल में अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस कर्मी लगातार शहर में चेकिंग अभियान चला रहे हैं। इन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह सिविल ड्रेस में राउंडअप पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने मुंह को कपड़े से छिपा रखा था। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि चेकिंग व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वह बेटी के साथ निकले थे।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.