केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का डीएम वंदना सिंह ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समय पर काम परा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों, मेडिकल रिलीफ पोस्ट, शंकराचार्य समाधि स्थल, भैरव गदेरा मार्ग, रेतस कुंड, उद्धव कुंड, सरस्वती घाट, मंदाकिनी घाट और आस्था समेत अन्य कार्यों का निरीक्षण किया।
डीएम ने धाम में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रोहित तिवारी को चबूतरे के पास मेडिकल जांच का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया, ताकि यात्रियों को आसानी से इस बात की जानकारी मिल सके कि यहां स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इसके अलवा उन्होंने सेक्टर अधिकारी केदारनाथ को दो पीआरडी जवानों की ड्यूटी सभा मंडप में लगाने का भी निर्देश दिया।
केदारनाथ धाम में हर दिन 1500 से ज्यादा यात्री पहुंच रहे हैं। कोरोना टेस्ट की अनिवार्यता खत्म होने के बाद अब देश के अलग-अलग हिस्सों से यात्री यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में कोरोना काल में धाम में कोई अव्यवस्था न फैले इसलिए खुद डीएम इसकी निगरानी कर रही हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.