रुद्रप्रयाग: शिक्षक कर्मचारियों ने तहसील में किया प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

उत्तराखंड में जनरल-ओबीसी इम्प्लाइज एसोसिएशन का प्रदर्शन जारी है। रुद्रप्रयाग में एसोसिएशन की ब्लॉक शाखा अगस्त्यमुनि ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह झिंक्वाण ने कहा कि राज्य कर्मचारियों के संबंध में पिछले कुछ महीनों में राज्य सरकार ने विपरित फैसले लिए हैं। इसमें महंगाई भत्ता रोकना, बिना कार्मिकों की सहमति के प्रतिमाह वेतन कटौती जैसे मुद्दे शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जांच के आदेश को तुरंत वापस लिए जाने की मांग की। उप-जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई है कि उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के विरूद्ध जांच किए जाने के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। साथ ये चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार और शासन द्वारा कोई कुचक्र रचा जाता है या फिर कोई कार्रवाई की जाती है तो एसोसिएशन की ओर से कोरोना काल में भी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

3 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.