फोटो: सोशल मीडिया
रुद्रप्रयाग के तल्लानागुर क्षेत्र के अंतर्गत उतर्सू ढौंडिक में गुलदार का आतंक देखने को मिला है। जंगल में घास लेने गए एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया।
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घास लेने गई दूसरी महिलाओं के शोर मचाने के बाद गुलदार युवक को छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि धीरज सिंह नाम का युवक घास लेने जंगल गया था। इसी दौरान गुलदार ने घात लगाकर उसके पर हमला कर दिया। गुलदार उसे घसीट कर काफी दूर तक ले गया। इस दौरान घास लाने गईं दूसरी महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार मौके से भाग गया। युवक पर गुलदार के हमले के बाद से इलाके में लोग खौफजदा हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से गांव पिंजरा लगाने की मांग की है।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.