फोटो: सोशल मीडिया
रुद्रप्रयाग कोतवाली इलाके में चोरों का आतंक देखने को मिला है। ढोंडा भारदार में एक घर में घुसे चोरों ने जमकर तांडव मचाया।
घर में घुसे चोरों ने 18 करमों के ताले तोड़कर हाथ साफ कर दिया है। बताया जा रहा है कि घर में घुसे चोरों ने 25 हजार रुपये की नगदी और चांदी के छत्र चुरा कर चलते बने। चोरी की सूचना घर वालों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।
बताया जा रहा है कि ये घटना बीती 8 सितंबर की की है। ढोंडा गांव में विजयराम भट्ट के घर चोर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर में रखे सभी बक्सों, कुठार, अलमारी, अटैची के ताले तोड़ दिए। चोरों ने कमरे के अंदर सारा सामान बिखेर दिया। कमाल की बात तो ये है कि घर में चोरों ने मैगी भी बनाई और उसे खाया भी।
घर के मालिक के मुताबिक, जिस दिन चोरों ने चोरी की वारादत को अंजाम दिया उस दिन घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। उन्होंने बाता कि 8 सितंबर को वो गांव में नहीं थे। उनका कहना है कि शायद इस बात की जानकारी चोरों को थी। ऐसा लगता है कि चोरी करने वाले स्थानीय ही हैं। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.