उत्तराखंड: हल्द्वानी के जंगलों में लगाए जाएंगे खास तरह के पौधे, ये है प्रशासन का प्लान

औषधीय का महत्व आज पूरी दुनिया को समझ आ गया है। हर कोई इसकी महत्व को समझ रहा है। दवाई-इलाज से लेकर इम्यून बढ़ाने तक हर जगह औषधि और आयुर्वेद ने अपनी जगह बना ली है।

इसी को ध्यान में रखते हुए नैनीताल का वन विभाग अब हल्द्वानी में नया प्रयोग करने जा रहा है। अब वन्य जीवों के वास स्थल को प्रोत्साहित करने और जैव विविधता बढ़ाने के लिए जंगलों में खुशबूदार और औषधीय पौधे रोपे जाएंगे। ताकि भविष्य का इनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया जा सके।

औषधीय पौधों का महत्व
औषधीय पौधों का अपना अलग ही महत्व है। इन पौधों के अलग-अलग गुणों की वजह से ये न केवल मनुष्य बल्कि वन्य जीवों के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। ऐसे में अब वन विभाग इन पौधों को जंगलों में रोपने की योजना बना रहा है। कैंपा योजना के तहत हल्द्वानी वन प्रभाग के नंधौर रेंज में एक एकड़ में सोलर कृषि यंत्रों से सुसज्जित नर्सरी तैयार की जा रही है। इस नर्सरी में करीब दो लाख औषधीय पौधों को तैयार करने की योजना है। इसके बाद इन्हें जंगलों में लगाया जाएगा।

आपको बता दें कि यह पहली नर्सरी होगी जिसमें बिजली का इस्तेमाल नहीं होगा, बल्कि इसे सोलर कृषि यंत्रों से सुसज्जित किया जाएगा। नर्सरी में पानी का टैंक बनाने के साथ ही इसके ऊपर सोलर प्लेट्स लगाई जाएंगी। इसके बाद सोलर पंप के जरिये ही पौधों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इस तरह से पानी की भी बचत होगी। जंगलों में इस तरह के पौधों को लगाने का मकसद है जैव विविधता को बढ़ावा देना।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.