रुद्रप्रयाग: 20 दिन बाद भी सुरंग के ट्रीटमेंट का काम जारी, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के संगम बाजार के पास सुरंग का ट्रीटमेंट 20 दिन बाद भी शुरू नहीं हो सका है।

 सुरंग का ट्रीटमेंट न होने की वजह से स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सुरंग से आवाजाही बंद होने की वजह से लोगों को बाईपास से कई किमीटर का अधिक सफर तय करना पड़ रहा है। वहीं, प्रशासन ने एनएच को जल्द सुरंग का ट्रीटमेंट करने के लिए कहा है।

वहीं, दूसरी तरफ रुद्रपयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग पैट्रोल पंप के पास जेसीबी मशीन देर रात अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे में जेसीबी में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को हायर सेंटर बेस चिकित्सालय श्रीनगर के लिये रेफर कर दिया गया।

केदारनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग संगम बाजार के पास 60 मीटर लंबी सुरंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। सुरंग के ऊपरी हिस्से से पत्थर गिर रहे थे और दुर्घटना का खतरा था। दुर्घटना के लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए करीब 20 दिन पूर्व एनएच विभाग ने सुरंग से आवाजाही बंद की थी और क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़ दिया था, लेकिन बीस दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक सुरंग के क्षतिग्रस्त हिस्से का ट्रीटमेंट शुरू नहीं हो सका है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.