उत्तरकाशी में झीलों के किनारे विदेशी ‘मेहमानों’ ने डाला डेरा, सबका मोह रहे हैं मन

उत्तरकाशी में झीलों के किनारे और जिला मुख्यालय से सटे गंगा तटों पर प्रवासी पक्षियों ने डेरा डाल दिया है।

प्रवासी पक्षियों का गंगा में करतब आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस साल इन प्रवासी जलीय पक्षी बड़ी संख्या में गंगा (भागीरथी) में नजर आ रहे हैं। वहीं, गंगा विचार मंच ने प्रवासी पक्षियों पर शोध और इनके संरक्षण और संवर्धन की मांग केंद्र और राज्य सरकार से की है।

जिले में मनेरी जल विद्युत परियोजना प्रथम की मनेरी झील और मनेरी जल विद्युत परियोजना द्वितीय की जोशियाड़ा बैराज बनने के बाद गंगा (भगीरथी) में प्रवासी जलीय पक्षियों का आवागमन बढ़ा है। ये पक्षी अक्टूबर से मार्च महीने तक जिले में प्रवास पर रहते हैं। इसके बाद यह पक्षी यहां से चले जाते हैं। इन पक्षियों का भोजन जलीय जीव-जंतु होते हैं।

इन प्रवासी जलीय पक्षियों में जल मुर्गी समेत बत्तख और साइबेरियन क्रेन शामिल हैं। गंगा विचार मंच NMCG जलशक्ति मंत्रालय के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र बिष्ट का कहना है कि नमामि गंगे परियोजना के तहत भारतीय वन्य जीव संस्थान गंगा में जलीय जीवों पर शोध कर रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.