फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जिले के श्रीनगर शहर में बागवान झूला पुल के पास एक शख्स की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ये हादसा पैर फिसलने से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बागवान झूला पुल के पास रामपुर में एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति का पैर फिसलने से वह खाई में जा गिरा। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
वहीं इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ये व्यक्ति हिसराखाल के तल्ला कोट का रहने वाला था। तल्ला कोट निवासी 40 वर्षीय त्रेपन सिंह का पांव फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा
उधर, श्रीनगर कोतवाली के प्रभारी नरेद्र बिष्ट ने बताया कि एक मानसिक रूप अस्वस्थ व्यक्ति ऊबड़-खाबड़ रास्ते से जा रहा था। जिसकी वजह से उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिरा।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.