काशीपुर: किसानों के प्रदर्शन पर प्रशासन सख्त, धरना स्थल पर लगाई धारा 144, कड़ी कार्रवाई के दिए आदेश

उत्तराखंड के काशीपुर में किसानों के सार्वजनिक स्थानों पर धरना प्रदर्शन पर मजिस्ट्रेट ने रोक लगा दी है।

जानकारी के मुताबिक उधम सिंह नगर के काशीपुर में धान खरीद में अनियमितताओं के विरोध में जो किसान सार्वजनिक स्थानों पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे उसपर परगना मजिस्ट्रेट ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

बताया जा रहा है कि एसडीएम ने मंडी परिषद, एसडीएम और तहसील कार्यालय के साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थलों पर धारा 144 प्रभावी करने का आदेश दिया है।

आपको बता दें, किसानों ने शुक्रवार को भी मंडी तिराहे पर प्रदर्शन किया था। आदेश में कहा गया है कि काशीपुर में धरना स्थल के रूप में स्टेशन रोड पर पंडित जीबी पंत पार्क को चिन्हित किया गया है। इस स्थान के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर धरना-प्रदर्शन करना जनता के अधिकारों के हनन की श्रेणी में आता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.