हरिद्वार: शांतिकुंज प्रमुख प्रणव पांड्या को रेप केस में बड़ी राहत, पुलिस से मिली क्लीन चिट

हरिद्वार के शांतिकुंज प्रमुख प्रणव पांड्या को पुलिस ने बड़ी राहत दी है। रेप के आरोप में पुलिस से प्रणव पांड्या को क्लीन चिट मिल गई है।

पुलिस को जांच में आरोप को लेकर ठोस सबूत नहीं मिले हैं। ऐसे में रेप की पुष्टि नहीं होने पर उन्हें पुलिस ने क्लीन चिट दे दिया। बीते मई के महीने में पीड़िता ने दिल्ली के विवेक विहार थाने में प्रणव पांड्या के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को इस मामले की जांच सौंपी थी।

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कहा था कि साल 2010 में जब वो 14 साल की थी तो 19 मार्च 2010 को गांव के एक व्यक्ति के साथ हरिद्वार पहुंची, जहां शांतिकुंज गायत्री परिवार में अच्छा भोजन, साधना, पढ़ाई और शादी का बहाना देकर चौके में भोजन व्यवस्था का काम दिलाया। 21 मार्च 2010 को उसे भोजन और प्रसाद बनाने के लिए रखा गया था।

पीड़िता के मुताबिक, जुलाई 2010 को वह शांतिकुंज के प्रमुख को कॉफी देने कमरे में गई। इसी दौरान कमरे का दरवाजा बंद कर दिया गया। आरोप है कि कमरे में उसके साथ रेप किया गया। पीड़िता के अनुसार, इसके एक हफ्ते के बाद दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया और धमकी देकर किसी से घटना का जिक्र नहीं करने के लिए कहा गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.