उत्तराखंड के कटापत्थर इलाके में पिकनिक मनाने आया एक युवक बह गया। बताया जा रहा है कि युवक यमुना नदी के किनारे गया था।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को युवक के बहने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि देहरादून से युवक पिकनिक मनाने के लिए विकासनगर के कटापत्थर इलाके में आया था। इसी दौरान नदी किनारे वो पहुंचा और अपना संतुलन खोया और यमुना नदी में बह गया।
युवक की बहने की सूचना के बाद डाकपत्थर चौकी प्रभारी कुंदन राम पुलिस टीम के साथ पर मौके पर पहुंचे। यमुना नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। चौकी प्रभारी कुंदन राम के मुताबिक, युवक देहरादून का रहने वाला है, जो यहां पिकनिक मनाने के लिए आया था। उन्होंने बताया कि युवक की तलाश जारी है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.