राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल इन दिनों नैनीताल दौरे पर हैं। शौर्य का नैनीताल दौरा दो दिनों का रहेगा।
इस दौरान शौर्य ने उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी के सेवा प्रवेश परीक्षण कार्यक्रम में शिरकत की। शौर्य ने अधिकारियों को कहा कि विभागों में फाइलों को दबाने की प्रवृत्ति अच्छी नहीं है, जिससे विकास कार्य बाधित होते हैं।
शौर्य डोभाल ने कहा कि राज्य के युवाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवाओं को आगे आकर राज्य व देश की उन्नति और तरक्की के लिए कार्य करना होगा। देश के युवा में बदलाव लाने की ताकत है।
शौर्य डोभाल ने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते देश की अर्थव्यवस्था काफी चरमरा गई है, लिहाजा अब युवाओं को आगे आना होगा। जिससे उत्तराखंड के गांवों को इकॉनमी सेंटर के रूप में विकसित किया जा सकें।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.