श्रीनगर: बेस अस्पताल में दो लोगों की मौत से हड़कंप! परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर बेस अस्पताल में आज दो लोगों की मौत हुई।

जानकारी के मुताबिक मरने वालों में एक मरीज कोरोना से संक्रमित था, जबकि कोरोना सस्पेक्टेड वॉर्ड में रखे एक अन्य व्यक्ति की मौत भी हुई है। हालांकि जांच में युवक की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

खबरों की माने तो डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट बताया है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने इलाज में लापरवाही बरती है। जिसके कारण उसकी मौत हुई है।

आपको बता दें, राज्य में आज कोरोना वायरस के 1419 नए मामले सामने आए है, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51481 हजार हो गयी है।

इससे पहले पिछले 3 दिनों में उत्तराखंड में करीब 1000 कोरोना के मामले सामने आए थे जबकि रविवार को 24 घंटे में ही 1419 मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। वहीं पौड़ी गढ़वाल में पिछले 24 घंटे में 58 केस सामने आए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.