फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुए ग्राम प्रधान की हत्या मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक पिथौगढ़ के माछीखेत गांव में जिस युवक ने ग्राम प्रधान को गोली मारकर मौत के घाट उतारा था उसने गोली चलाना कहीं और से नहीं बल्कि सोशल प्लेटफॉर्म यूट्यूब से सीखा था। इतना ही नहीं आरोपी ने जिस बंदूक से घटना को अंजाम दिया था वो बंदूक भी चोरी की निकली।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिन पहले आरोपी नीरज को ग्राम प्रधान ने घर में माता-पिता से मारपीट करने पर खूब डांटा था। ग्रामीणों की माने तो ग्राम प्रधान की डांट के बाद आरोपी नीरज का व्यवहार उसके प्रति काफी अभद्र और चिड़चिड़ा हो गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा ग्राम प्रधान को मारने का एक कारण ये भी था।
दरअसल हुआ यूं कि शनिवार रात को माछीखेत के बानड़ी तोक निवासी ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह रात करीब 9:30 बजे जब लघु शंका के लिए घर से बाहर आए तो गांव के नीरज सिंह उर्फ नीरू ने उसे इसी दौरान गोली मार दी थी। गोली की आवाज सुनकर लोग बाहर आए तो पुष्कर खून से लथपथ आंगन में पड़े मिला और आरोपी फरार हो गया।
घटना को अंजाम देने के बाद युवक नागीमल मंदिर परिसर के शौचालय में छिप गया। इस बात का पता चलते ही लोगों ने मंदिर परिसर के उस शौचालय में कुंड़ी लगा दी जिस कारण आरोपी भाग नहीं सका। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौते पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बंदूक चलाना भी यू-ट्यूब से देखकर सीखा था। आरोपी ने बताया कि उसका प्लान प्रधान के बेटे को भी मारने का था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.