उत्तरकाशी: सतजुली नागराजा देवता के मेल की धूम, ग्रामीणों में दिख रहा गजब का उत्साह

उत्तरकाशी के भंडारस्यूं दशगी क्षेत्र में सतजुली नागराजा देवता के मेले की धूम है। मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

देव डोली पहुंचने पर तराकोट गांव में नागराजा मेले का आयोजन किया गया। मेले में बाहरी इलाके में ब्याही गई बेटियां भी शामिल हुंईं और गांव पहुंचकर देवता का आशीर्वाद लिया। मेले में यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत भी शामिल हुए। उन्होंने मंदिर मार्ग के लिए 4 लाख रुपये देने की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने मंदिर निर्माण के लिए दो चरणों में 10-10 लाख देने की बात कही।

वहीं, इस मेले में कांग्रेस नेता संजय डोभाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सोमवार को देवडोली टिपरा गांव पहुंची। गांव में भव्य मेले का आयोजन किया गया। मंगलवार को देवडोली जुणगा गांव पहुंचेगी। इसके साथ ही मेले का समापन हो जाएगा। देवता के पुजारी रतनमणि नौटियाल ने बताया कि टिपरा, मैनोल, रमोली, बंदोलगांव, जिब्या, तराकोट, मथाली, जुणगा, रेस्गी, बदाल्डा समेत कई गांवों का मेला है। इसमें बिष्ट, दशगी और भंडारस्यूं पट्टी के ग्रामीण शामिल होते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.