मद्महेश्वर धाम में बिछी बर्फ की सफेद चादर, मनमोहक तस्वीरें आईं सामने

उत्तराखंड में पहाड़ों में बर्फबारी से चारों तरफ बर्फ की चादर बिछ गई है। मद्महेश्वर धाम से मनमोहक तस्वीरें सामने आई हैं।

पंच केदारों में द्वितीय केदार के नाम से विख्यात भगवान मद्महेश्वर धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से धाम पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है। बर्फबारी धाम के कपाट बंद होने के बाद हुई है। धाम में सीजन की ये तीसरी बर्फबारी है। धाम के चारों ओर बर्फ की बर्फ नजर आ रही है।

मद्महेश्वर धाम के कपाट गुरुवार को बंद हुए थे। भगवान मद्महेश्वर की डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए प्रस्थान कर चुकी है। भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शुक्रवार को द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मन्दिर रांसी पहुंची। डोली का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। शनिवार को भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुए अंतिम रात्रि प्रवास के लिए गिरिया गांव पहुंचेगी।

रविवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। मद्महेश्वर धाम में भगवान शंकर के मध्य भाग की पूजा होती है और इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण यहां यात्रियों की संख्या काफी कम रही।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.