पौड़ी जिले के लोगों को इस दिन मिलेगी 52 बेड वाले अस्पताल की सौगात, बनने में लगे 14 करोड़, जानें खासियत

पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर वासियों के लिए नए साल के साथ एक अच्छी खबर भी सामने आई है।

जल्द श्रीनगर शहरवासियों को 52 बेड वाले नए संयुक्त अस्पताल की सौगात मिलने वाली है। खबरों की माने तो मकर सक्रांति के बाद शहरवासी नए संयुक्त अस्पताल की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। बताया जा रहा है कि अभी अस्पताल का लगभग सारा काम पूरा हो चुका है।

बस, अस्पताल में प्लान्टेशन और थोड़ा बहुत फिनसिंग का काम बचा हुआ है। लगभग 14 करोड़ की लागत से बनाये गए इस अस्पताल में सारी सुविधाओं मौजूद हैं। आपको बता दें, ये अस्पताल वर्तमान में संचालित संयुक्त अस्पताल की जगह लेगा। इसमें ओपीडी के अलावा 52 बैड भी लगाये गये हैं। जिसमें मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा।

मरीजों के लिए अस्पताल में लिफ्ट से लेकर ग्रीन पार्क की सुविधा भी की गई है। साथ में डॉक्टरों के रहने के लिए भवनों का निर्माण किया जाना अभी शेष है। आरवीएनएल की माने तो 14 जनवरी तक बचे हुए सारे कार्यों को भी पूरा कर लिया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 months ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.