हरिद्वार में इस साल होने वाले कुंभ की तैयारियां जोरों पर चल रही है। अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है।
ऐसा में प्रशासन पर बचे हुए काम को तेजी से निपटा रहा है और सौंदर्यीकरण का काम भी किया जा रहा है। मेला को भव्य और सुंदर बनाने के लिए मेला प्रशासन तमाम तरह के काम कर रहा है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार का अलग ही नजारा देखने को मिले। मेला प्रशासन कुंभ को ग्रीन कुंभ बनाने का काम कर रहा है। इसके लिए हरिद्वार में जगह-जगह सुगंधित फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं, जो कुंभ को और भव्य रूप देने में कारगर साबित होंगे। इन पेड़ों के लगने से हरिद्वार हरा भरा नजर आएगा।
आपको बता दें कि हरिद्वार में कुंभ मेले को लेकर हाईवे सड़कों का निर्माण चल रहा है। जिसक, वजह से पेड़ों को हटाया गया था, मगर अब मेला प्रशासन जगह-जगह फूलों के पौधों को लगा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री का नारा है, ग्रीन कुंभ क्लीन कुंभ और सुरक्षित कुंभ। उनके नारे के तर्ज पर ही कुंभ मेले का स्वरूप तैयार करने की कोशिश की जा रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.