फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के हरिद्वार से शुरू हुई जूना अखाड़ा हरिद्वार के साधु संतों की छड़ी यात्रा पौड़ी के फलस्वाड़ी पहुंची।
फलस्वाड़ी में स्थित सीता माता मंदिर में संतों का आशीर्वाद लेने के लिए क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। आपको बता दें, जूना अखाड़ा के साधु संतों की ढ़ी यात्रा को हर साल सीता माता मंदिर लाने का संदेश दिया गया।
उनके द्वारा बताया गया की केंद्र फलस्वाड़ी में सीता माता के मंदिर को भव्य रूप दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 30 साधु-संत छड़ी यात्रा लेकर गंगोत्री धाम से देवप्रयाग होते हुए कोट ब्लाक स्थित फलस्वाड़ी गांव पहुंचे। इस दौरान यात्रा में शामिल साधु-संतों ने मां सीता माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बताया।
आपको ये भी बता दें, कि छड़ी यात्रा पहली बार सीता माता मंदिर पहुंची है। अब हर साल अखाड़ा इस यात्रा को लेकर फलस्वाड़ी गांव पहुंचेगा। यह यात्रा रुद्रप्रयाग स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सोनप्रयाग में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद केदारनाथ, बदरीनाथ से होते हुए बागेश्वर में यात्रा संपन्न होगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.