टिहरी: RTO विभाग की लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल

टिहरी गढ़वाल में आरटीओ दफ्तर पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इनका आरोप है कि विभाग धीमी गति से लाइसेंस बना रहा है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान परिवहन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि विभाग के अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। लाइसेंस धीमी गति से बनने की वजह से यहां दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। आरोप है कि परिवहन विभाग में एक दिन में 2 से 4 ही लर्निंग लाइसेंस और 5 से 20 पुराने लाइसेंस ही बन रहा है। वहीं, लाइसेंस बनवाने लोगों की संख्या अधिक है।

आरोप है कि आरटीओ दफ्तर में लाइसेंस बनवाने आने वाले लोग कई दिनों तक होटलों में रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। यहां लाइसेंस बनवाने आने वाले युवाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेसियों ने इस संबंध में एआरटीओ दफ्तर में ज्ञापन सौंपा और मांग की कि लाइसेंस तेजी से बनाए जाएं ताकि यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना न पड़े। इनका कहना है कि लोग पहले ही कोरोना की मार झेल रहे हैं। ऊपर से यहां इंतजार कराकर परिवहन विभाग उन्हें और खतरे में डाल रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.